Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर सुमधुर गीतों से समा बॉधा

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

पाठशाला गुरुकुल_पद्धति पर आधारित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, : श्री मुक्तानंद संस्कृत पाठशाला के “जीर्णोद्धार समारोह ( भूमिपूजन ) कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

श्री मुक्तानंद संस्कृत पाठशाला के “जीर्णोद्धार समारोह ( भूमिपूजन ) कार्यक्रम में शामिल हुए मध्य प्रदेश शासन के परिवहन वा स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह।

नरसिंहपुर/ सन 1941 में स्थापित यह पाठशाला गुरुकुल_पद्धति पर आधारित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करती है। जिले की यह एकमात्र संस्था है जहाँ कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को संस्कृत, वेद, धर्मशास्त्र के साथ-साथ आधुनिक विषयों की भी समग्र शिक्षा दी जाती है।

यह पाठशाला केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। यहां से ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य_स्वामी_स्वरूपानंद_सरस्वती जी महाराज तथा वर्तमान जगद्गुरु शंकराचार्य_स्वामी_सदानंद_सरस्वती जी महाराज जैसे महान संतों ने अध्ययन किया है, जो इसकी गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।

उदय प्रताप सिंह ने मुक्तानंद संस्कृत पाठशाला के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जीर्णोद्धार विद्यार्थियों के लिए एक वरदान सिद्ध होगा और उन युवाओं को नई दिशा देगा, जो संस्कृत के माध्यम से अपने भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं।

इस अवसर पर श्री श्री 1008 द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के पादुका_पूजन करने का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरसिंहपुर नीरज दुबे, वरिष्ठ नेता पंडित मैथिलीशरण तिवारी नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष मुक्तानंद संस्कृत पाठशाला पंडित सुमित झिरा, जिला महामंत्री राजीव सिंह ठाकुर जी, डॉ. हरगोविंद पटेल, नंदकिशोर ठाकुर, अभिनव शर्मा, ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, विप्रजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य जन व मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री मुक्तानंद संस्कृत पाठशाला

1008 द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज

परिवहन वा स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें