Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गोसलपुर ने : राज्य मंत्री लखन पटेल का किया स्वागत एवं सौंपा ज्ञापन,

Aditi News Team

Wed, Oct 8, 2025

रिपोर्टर अनिल जैन

विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गोसलपुर ने राज्य मंत्री लखन पटेल का किया स्वागत एवं सौंपा ज्ञापन,

गोसलपुर (जबलपुर)।सिहोरा विकासखण्ड के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाओं में घायल या मृत हो रहे गौवंशों की दयनीय स्थिति को लेकर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति, सम्मेदगिरी गोशाला ने गंभीर चिंता जताई है। समिति ने इस विषय पर मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए सिहोरा क्षेत्र में इन्सट्रीनेटर यंत्र (मृत गौवंशों के दाह संस्कार हेतु मशीन) की स्थापना की माँग की है।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि गोशाला में प्रतिदिन सड़क पर घायल या बेसहारा गौवंशों को लाकर उनकी सेवा और उपचार किया जाता है। परंतु कई बार गंभीर रूप से घायल गौवंशों की मृत्यु हो जाती है। मृत गौवंशों के अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था न होने से शव सड़कों या खाली स्थानों पर पड़े रहते हैं, जिससे दुर्गंध और संक्रमण फैलता है। यह स्थिति न केवल अस्वच्छता फैलाती है बल्कि संवेदनशीलता को भी आहत करती है।समिति सदस्यों ने कहा कि “जीवित अवस्था में तो गौवंशों पर अत्याचार हो ही रहा है, किंतु मृत्यु के उपरांत भी उनके शवों का अपमान होना अत्यंत दुःखद है।” उन्होंने कहा कि यदि शासन स्तर पर इन्सट्रीनेटर यंत्र लगाया जाता है तो इससे मृत गौवंशों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार संभव होगा और पर्यावरणीय स्वच्छता भी बनी रहेगी।विद्यासागर सेवा आश्रम समिति के संरक्षक अरुण जैन एवं श्री राकेश जैन, सचिव इंजी. सुनील जैन, सदस्य श्री अमित जैन, श्री संदीप जैन एवं श्री यतेंद्र जैन,आशीष जैन,आकाश जैन,संजय जैन,आज़ाद जैन,अभिषेक जैन के साथ सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद राय,हेमचंद असाटी,शशांक दुबे,ने इस सामाजिक पहल में सहयोग की अपील की है।साथ ही सभी ने एकजुट होकर मंत्री जी सौगात किया।समिति का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल गौसेवा नहीं, बल्कि गौवंशों के प्रति समाज में संवेदना और सम्मान की भावना को जागृत करना है।समिति ने अपने ज्ञापन में लिखा है की “गौवंश जहाँ होगा, भगवान वहाँ होगा।”इसी भावना के साथ समिति ने शासन से अपेक्षा की है कि सिहोरा क्षेत्र में शीघ्र इन्सट्रीनेटर यंत्र की स्थापना कराई जाए, ताकि मृत गौवंशों का अंतिम संस्कार धार्मिक, स्वच्छ और सम्मानजनक ढंग से हो सके।

Tags :

अदिति न्यूज

राज्य मंत्री लखन पटेल का किया स्वागत एवं सौंपा ज्ञापन,

जरूरी खबरें