Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा "अभिमन्यु-3" अभियान का जिले में शुभारंभ : नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Sep 23, 2025

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा "अभिमन्यु-3" अभियान का जिले में शुभारंभ

• *नरसिंहपुर पुलिस द्वारा किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन,*

• *पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,*

• *कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले कार्यक्रम में हुयी शामिल।*

पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे "अभियान अभिमन्यु-3" का शुभारंभ आज दिनांक 23.09.2025 को किया गया।

✅ *अभियान के मुख्य उद्देश्य :*

• महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण प्रदान करना।

• युवाओं एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना।

• युवओं एवं पुरुषों में संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना।

• रूढ़िवादी सोच और नकारात्मक दृष्टिकोण को दूर कर समाज में सकारात्मक, सहयोगात्मक व्यवहार को बढ़ावा देना।

• लैंगिक समानता एवं सामाजिक समरसता की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना।

*नरसिंहपुर पुलिस द्वारा मैराथन दौड का किया गया आयोजन :*

• मैराथन दौड़ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस, स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओ की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

• सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित समाज व महिला सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

• दौड़ के माध्यम से जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, एवं सकारात्मक सोच के प्रचार-प्रसार को बल मिला।

*जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने अभियान अभिमन्यु-3 के उद्देश्य को आमजन के समक्ष रखा गया।*

• महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक, एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया गया।

• अधिकारियों ने जनभागीदारी, समाज की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव, एवं संवेदनशीलता विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

• जिलवासियों से महिला सुरक्षा में सहयोग की अपील की गई।

उक्त अभियान दिनांक 23.09.2025 से 02.10.2025 तक संचालित किया जावेगा। अभियान के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जावेगे।

Tags :

नरसिंहपुर

मैराथन दौड़ आयोजित

जरूरी खबरें