Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गाडरवारा में नि:शुल्क कैंसर जागरूकता,परीक्षण एवं निदान शिविर आयोजित : रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शिविर में अनेक मरीज हुए लाभान्वित

Aditi News Team

Sun, May 31, 2026

गाडरवारा में नि:शुल्क कैंसर जागरूकता,परीक्षण एवं निदान शिविर आयोजित

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शिविर में अनेक मरीज हुए लाभान्वित

गाडरवारा। रविवार को रोटरी क्लब के तत्वाधान में स्थानीय महावीर भवन में सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम जी रावत (प्रोफेसर, मेडीकल कॉलेज, जबलपुर) एवं उनकी टीम द्वारा विशाल कैंसर जागरूकता, नि:शुल्क कैंसर परीक्षण एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 72 मरीजो का स्वास्थ् परीक्षण किया गया जिसमे लगभग 12 मरीजों में कैंसर के शुरुआती लक्षण पाए गये। शिविर का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर शिविर के मुख्य अतिथि विनीत माहेश्वरी (समाजसेवी) ने कहा कि कैसर अत्यंत खतरनाक एवं जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर का आयोजन सराहनीय कार्य है। मुख्य अतिथि दिनेश मालपानी (समाजसेवी) ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में कैंसर से अनेक लोग जान गवाँ चुके है। सभी लोगों को इस बीमारी के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। डॉ श्याम रावत ने कहा कि कैंसर के शुरुआती लक्षणो की पहचान बेहद आवश्यक है। कैंसर की शुरुआत से इसका ईलाज शुरू हों जाये तो अच्छा रहता है। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर अशोक राजपूत ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य हमेशा से ही समाजसेवा से जुड़े कार्य करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा करना है। उदबोधन में शिविर के असिसटेंट गवर्नर मिनेन्द्र डागा ने कहा कि रोटरी क्लब का गठन समाजसेवा के लिए ही हुआ है। क्लब द्वारा समय समय जनहित से जुड़े कार्य किये जाते रहते है। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने शिविर की रुपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम का मंच संचालन क्लब के सचिव मनोज वशा एवं अंत में आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। शिविर के आयोजन में डॉ डी एस चौधरी, डॉ उपेंद्र वस्त्रकार, डॉ स्वाति कुरचानिया एवं सहयोगी निखिल साहू, अजय घारु, के एल धानक, अभय नीखरा सक्रिय दिखे। इसके अलावा रोटरी क्लब से राजेश गुप्ता,मनीष जायसवाल, प्रियांक सोनी, मनोज राय, विजय नायक, हर्षित वैद्य, राजीव जैन, शरद मौलासरिया, अमित पटैल, अनिल अहलुवालिया,रत्नदीप जायसवाल, वी पी त्रिपाठी, अरुण तिवारी,स्वास्थ्य समिति चेयरमैन डॉ महेश रघुवंशी, नीलेश साहू, राजेश बरसैयां, श्रीकांत राठी, राजेश शर्मा आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रोटरी क्लब गाडरवारा

जरूरी खबरें