Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्वर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर सुमधुर गीतों से समा बॉधा

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

6 पेटी देशी शराब जप्त,दो आरोपी गिरफ्तार। : अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Aditi News Team

Sat, Jan 24, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

• 6 पेटी देशी शराब जप्त।

• दो आरोपी गिरफ्तार।

• अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी एक्सेस भी की गयी जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को भ्रमण के दौरान एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि गणेश मंदिर रोड पोल्ट्री फॉर्म के पास, नरसिंहपुर में दो व्यक्ति अपने पास बड़ी मात्रा में अवैध रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रभावी घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जप्त हुयी है।

• आरोपी 1 : हिमांशु सिंह राजपूत निवासी बाबाघाट रोड तिलक वार्ड, नरसिंहपुर।

• आरोपी 2 : आकाश यादव निवासी विपतपुरा, थाना स्टेशनगंज, नरसिंहपुर।

• जप्ती : 6 पेटी देशी शराब जप्त (कीमत लगभग 30 हजार रूपये)। एवं एक सुजुकी एक्सेस दो पहिया वाहन।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी श्री गौरव चांटे, उनि मुस्ताक खान, आरक्षक अभय, श्रेय अवस्थी, उमेश्वर पाठक, राहुल, नीलेश दुबे की मुख्य सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें