Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

गाडरवारा में 8 अक्टूबर को गन्ना किसानों का सम्मेलन : मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

Aditi News Team

Mon, Sep 14, 2026

28अक्टूबर को गन्ना किसानों का प्रदेश सम्मेलन गाडरवारा में

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 14 सितंबर 2026को मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ जिला नरसिंहपुर की बैठक नरेंद्र वर्मा के फार्म हाउस पर रामसिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में गन्ना उत्पादन, एवं गन्ना विक्रय में होने वाली हर समस्या पर विस्तार से चर्चा कर एक मांगपत्र तैयार किया गया तथा गन्ना किसानों की सदस्यता कर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 28अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में करने का तय किया है। बैठक अखिल भारतीय गन्ना किसान से केंद्रीय कमेटी सदस्य जगदीश पटेल एवं मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ से डॉक्टर सुभाष शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

बैठक के पूर्व प्रतिनिधियों ने गन्ना अनुसन्धान केंद्र बोहानी का दौरा किया इस दौरान गन्ना अधिकारी डॉक्टर बी के शर्मा एवं डॉक्टर लाखन सिंह के साथ गन्ने को लेकर लम्बी चर्चा की प्रतिनिधियों द्वारा गन्ना प्रक्षेत्र का भ्रमण कर अलग अलग किस्म के गन्ने को देखा, अधिक उत्पादन लेने की तकनीकी जानकारी, सीजन के पहले रिकवरी टेस्टिंग लेब चालू करने की मांग की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

किसान सम्मेलन गाडरवारा

जरूरी खबरें