Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

प्रभारी मंत्री ने कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया : कृषि रथ विकासखंडों में जाकर किसानों को देगी कृषि योजनाओं की जानकारी

Aditi News Team

Sat, May 16, 2026

प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कृषि रथ विकासखंडों में जाकर किसानों को देगी कृषि योजनाओं की जानकारी

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्री चौधरी दर्शन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, श्री रामसनेही पाठक और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर परिसर से किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र नागेश, अन्य जनप्रतिनिधि, उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा श्री आरपी झारिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री अभिषेक दुबे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बीटीएम एटीएम एवं अन्य किसान मौजूद थे। जिले के विकासखंडों में कृषि रथ 25 मई 2026 तक भ्रमण कर किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं और नवीन तकनीकों की जानकारी प्रदान करेगा। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों से अवगत कराएंगे। भ्रमण के दौरान किसानों को विशेष रूप से ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत उर्वरक वितरण, नरवाई प्रबंधन, आगामी खरीफ फसल की बोनी की तैयारी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा समन्वित खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों की आय वृद्धि के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा, सब्जियों एवं फसलों के क्षेत्र विस्तार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, गाय-भैंस की उन्नत नस्लों के चयन एवं सुधार तथा पशुओं के टीकाकरण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी किसानों को दी जाएगी।

Tags :

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया

प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सांसद चौधरी दर्शन सिंह,

तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह पटेल,

विधायक गोटेगांव महेन्द्र नागेश,

उपसंचालक कृषि मोरिस नाथ,

जरूरी खबरें