Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

श्रद्धा और भक्ति से गूंजी करेली नगरी : करेली में स्थापित 108 मां महाकाली की महाआरती में उमड़ा जनसागर

Aditi News Team

Sun, Sep 28, 2025

करेली में स्थापित 108 मां महाकाली की महाआरती में उमड़ा जनसागर श्रद्धा और भक्ति से गूंजी करेली नगरी राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद ,करेली प्रेस परिषद के सदस्यों,आयोजनकर्ताओं सहित हजारों श्रद्धालुओं ने की मां महाकाली की भव्य महा आरती l

करेली धार्मिक नगरी करेली में जय भोले दुर्गा समिति द्वारा नवरात्रि पर्व पर स्थापित 108 महाकाली माता के विभिन्न दिव्य स्वरूप भक्तों के लिए आस्था का अद्भुत केंद्र बने हुए हैं। शनिवार को समिति द्वारा आयोजित विशाल महा आरती में राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद नरसिंहपुर करेली प्रेस परिषद पदाधिकारी सदस्यों , आयोजनकर्ताओं के साथ द्वारा नगर एवं आसपास के अंचलों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।महा आरती के दौरान पूरा पंडाल माँ के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। दीपों की लौ और भक्तिमय वातावरण ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की और माता के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया। जय भोले दुर्गा समिति द्वारा लगातार नवरात्रि के पावन दिनों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और आरती का लाभ ले रहे हैं।

Tags :

करेली

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

जरूरी खबरें