Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गाडरवारा में छिड़ाव घाट में श्रमदान किया : श्रमदान से जल गंगा संवर्धन अभियान को मिलेगी सफलता- मंत्री उदय प्रताप सिंह

Aditi News Team

Fri, May 8, 2026

श्रमदान से जल गंगा संवर्धन अभियान को मिलेगी सफलता- मंत्री उदय प्रताप सिंह

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने गाडरवारा में छिड़ाव घाट में श्रमदान किया

नरसिंहपुर, 08 मई 2026. प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे भारत में स्वच्छता अभियान चलाया है। स्वच्छता अभियान अब धीरे-धीरे जन आंदोलन बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान जो सफल बनाने के लिए सभी नागरिको को एकजुट होकर जल संरक्षण व जल संवर्धन की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को लेकर आज जनप्रतिनिधी अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक और स्वयं सेवी संगठन स्वच्छता अभियान में शामिल हुए है। मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को छिड़ाव घाट शक्कर नदी गाडरवारा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान और स्वच्छता अभियान को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र की सभी नगर पालिकाओं में ऐसे कार्यक्रम प्रतीक सप्ताह में आयोजित किए जाए। जिससे नागरिकों में जागरूकता बढ़े।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें