Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

सांईखेड़ा देवी विसर्जन का क्रम पूर्णिमा तक चालू : दादाजी धूनी वालों की नगरी सांईखेड़ा में देवी विसर्जन का क्रम शरद पूर्णिमा तक चालू रहा

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

कमलेश अवधिया

सांईखेड़ा देवी विसर्जन का क्रम पूर्णिमा तक चालू

दादाजी धूनी वालों की नगरी सांईखेड़ा में देवी विसर्जन का क्रम शरद पूर्णिमा तक चालू रहा चौदस के दिन आदिशक्ति वार्ड का विशाल भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें देवी भक्तों ने त्रिशूल छेद कर अपनी आस्था प्रकट की एवं काली जी का विशाल भव्य जुलूस मुख्य मार्गो से होता हुआ नर्मदा तट पहुंचा वहीं शरद पूर्णिमा के दिन सुमन लता कहार के यहां विराजी देवी एवं जवारे का भव्य जुलूस निकला जिसमें स्वयं सुमन लता ने काली जी की भूमिका निभाई और अंत में नगर का सबसे बड़ा चल समारोह नर्मदे हर मंडल कमला पैलेस का निकला जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ निकला जिसमें करीब 4 घंटे लगे रास्ते में कई भव्य झांकियां प्रस्तुत की महाकाली का नृत्य नौ देवियों का नृत्य रीछ भालू नरसिंह अवतार सहित अखाड़े का प्रदर्शन हुआ रोड पर रंगोली बनाई भीड़ इतनी अधिक थी कि रोड पर समा नहीं रही थी आसपास के ग्रामीण अंचल से भी लोग इस भव्य ऐतिहासिक जुलूस को देखने आए पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

दादाजी धूनी वालों की नगरी सांईखेड़ा में देवी विसर्जन का क्रम शरद पूर्णिमा तक चालू रहा

जरूरी खबरें