Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गाडरवारा रेलवे स्टेशन में जीआरपी ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान : सायबर जागरूकता अभियान के तारतम्य में जीआरपी थाना गाडरवारा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

गाडरवारा रेलवे स्टेशन में जीआरपी द्वारा चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान

गाडरवारा।वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के पालन में चलाए जा रहे सायबर जागरूकता अभियान के तारतम्य में जीआरपी थाना गाडरवारा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 22 मई 2026 को रेलवे स्टेशन गाडरवारा में सायबर जागरूकता अभियान का संचालन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र यात्रीगण, महिला यात्री एवं छोटे बच्चों को साइबर से संबंधित धोखाधड़ी एवं ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी को नहीं देने का परामर्श देकर सोशल मीडिया पर साइबर के माध्यम से होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हुए। डिजिटल अरेस्ट के विषय में उदाहरण सहित विस्तृत जानकारी दी गई एवं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए इसके लिए निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड रखने और उसे समय समय पर बदलने हेतु जागरूक किया गया। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सस्ते सामान के लालच में किसी भी वेबसाइट से सामान न खरीदते हुए केवल प्रामाणिक वेबसाइट जिनका url https हो उनसे शॉपिंग करने हेतु निर्देश दिया गया । साइबर अपराध होने पर 1930 टोल फ्री नंबर या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत करनी चाहिए। जीआरपी एमपी हेल्प ऐप डाउनलोड करने आदि जानकारी सहित अभियान के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर जागरुक करते हुए अभियान का संचालन किया गया है।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी लक्ष्मण झरिया, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय, आरक्षक पिंटू पाल एवं थाने का स्टाफ उपस्थित रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा रेलवे पुलिस

साइबर पुलिस

जरूरी खबरें