Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

करेली ग्राम मड़ेसुर में श्रीमद्भागवत की रसधारा : कलश यात्रा के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

Aditi News Team

Sat, May 30, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

ग्राम मड़ेसुर में श्रीमद्भागवत की रसधारा,

कलश यात्रा के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

ग्राम मड़ेसुर में माँ खेरापति की असीम अनुकंपा से पुरुषोत्तम मास (अधिमास) के पावन अवसर पर भव्य 'श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ' का आयोजन किया जा रहा है। समस्त धर्मप्रेमी ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है।

आज 30 मई शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकली गई l

धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनिवार, 30 मई 2026 को सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ की गई । इस दौरान मातृशक्ति सिर पर मंगल कलश धारण कर भगवान के जयकारों के साथ गाँव का भ्रमण किया। इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से मुख्य कथा का रसपान शुरू होगा, जो प्रतिदिन शाम 6:30 बजे तक चलेगा।

वृन्दावन के कथा व्यास करेंगे रसवर्षा

इस ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को पं. विष्णु प्रसाद रावत का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। वहीं, श्रीधाम वृन्दावन से पधार रहे सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य पं. अभिनेष रावत जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों की रसवर्षा करेंगे।

कार्यक्रम

30 मई 2026 (शनिवार): भव्य कलश यात्रा (सुबह 9:00 बजे) एवं कथा प्रारंभ (दोपहर 3:00 बजेसे शुरुआत की गई l

कथा स्थल: माँ खोरापति मंदिर, ग्राम- मडेसुर

आयोजक मंडल एवं समस्त धर्मप्रेमी ग्रामवासी (मड़ेसुर) ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों और धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में सपरिवार पधारकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें, पुण्य लाभ अर्जित करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

करेली ग्राम मड़ेसुर में श्रीमद्भागवत कथा

जरूरी खबरें