Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय : जल्दी ही उद्घाटित होगा गो एल एक्स वेबसाईट हिन्दू कभी भी गौमाता को कसाइयों के हाथ नहीं सौंपता फैलाया जा रहा है झूठ

Aditi News Team

Thu, May 21, 2026

गौमाता को कटने से बचाने के लिए शंकराचार्य जी खरीदेंगे गाय

जल्दी ही उद्घाटित होगा गो एल एक्स वेबसाईट

हिन्दू कभी भी गौमाता को कसाइयों के हाथ नहीं सौंपता फैलाया जा रहा है झूठ

गोटेगांव/नरसिंहपुर- वाराणसी परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने आज अपने एक वक्तव्य के माध्यम से कहा कि गौमाता को कटने से बचाने हेतु पूरे देश में हम गाय खरीदेंगे।जिसके लिए ओएलएक्स के तर्ज पर गोएलएक्स वेबसाइट का निर्माण कर उसकी घोषणा करेंगे और जिसके माध्यम से पूरे देश में गाय को बेचने के ईक्षुक हिंदूओ से सम्पर्क कर गाय को खरीदा जाएगा।शंकराचार्य जी ने कहा कि हिंदू कभी भी किसी भी परिस्थिति में गौमाता को कसाइयों को नही सौंपता इस बाबत झूठा नेरेटिव गढ़ा जा रहा है।

उत्तरप्रदेश में इस भीषण गर्मी में भी गौमाता के प्राणों की रक्षा एवं उनको राज्यमाता घोषित कराने हेतु 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा निकाल रहे पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने आज एक चलचित्र जारी करते हुए कहा कि टीवी में एक डिबेट में दिखाया गया कि एक मौलाना कह रहे कि ईद में मुस्लिम गाय को न काटे जिसका हम स्वागत करते हैं लेकिन वही मौलाना फिर कहते है कि अगर मुसलमान गाय नही खरीदेगा तो मुसलमान फायदे में रहेगा और हिन्दू घाटे में रहेगा।क्योंकि मुसलमान एक एक गाय लाख लाख रुपए का खरीद कर उसको काट कर खाता था अब जब मुसलमान गाय खरीदेगा ही नही तो हिंदुओं को बड़ा घटा होगा।और मौलाना के इस नेरेटिव को पुष्ट करने हेतु की कई प्रतिष्ठित समाचार चैनलों पर इससे संबंधित कई दृश्य दिखाए जाने लगे जिसमें कोई हिंदू अपनी गाय को मुसलमानों के कुर्बानी के बाजार में बेचना चाह रहा है लेकिन मुसलमान यह कह रहा है कि हम गाय नही खरीदेंगे तुम अपनी गाय को अपने घर ले जाओ और पूजो।और ऐसा कई दृश्य दिखाया गया कि बहुत सारे हिंदू अपने गाय को बेचना चाह रहे हैं लेकिन मुसलमान उसे उसे नही खरीद रहा है जिससे हिन्दू बहुत परेशान हैं।कुछ प्रतिष्ठित चैनलों में शीर्षक चलाया जा रहा है कि मुसलमानों ने गाय खरीदना छोड़ा संकट में आए हिंदू व्यापारी,पश्चिम बंगाल में पशु कुर्बानी को लेकर लागू नए नियमों से मवेशी कारोबार में विवाद गहरा गया है।वहीं एक महिला को कहते दिखाया गया कि मुसलमानों के गाय न खरीदने से हिंदू व्यापारियों की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई है।शंकराचार्य जी ने कहा कि कोई भी हिन्दू कभी भी किसी भी किसी कसाई को गाय नही बेचता है।अगर हिंदू को यह मालूम हो जाए कि यह गाय काटी जाएगी तो वह किसी भी कीमत पर गाय को नही बेचेगा।हमको जानकारी है हिंदू पूर्व से गाय का व्यापार करते हैं लेकिन वो गाय को तभी बेचते है जब वो समझते है कि गाय को खरीदने वाला गाय की सेवा एवं रखरखाव करेगा।यह कहना कि हिंदू गाय को कटने हेतु बेचता है सरासर गलत है।अगर कहीं कोई ऐसा करता भी है तो वो हिंदू नही है सिर्फ हिंदू नाम रखने से कोई हिंदू नही हो जाता अगर उसके अंदर हिन्दू लक्षण नही है।और यह भी जानकारी मिली है कि बहुत से लोग हिंदुओं जैसा नाम रखकर गाय का व्यापार कर रहे हैं ताकि जब वो पकड़े जाएं तो हिंदू बदनाम हो।इसलिए यह फैलना की मुसलमानों के गाय न खरीदने से हिंदू संकट में हैं सरासर गलत है।और अगर मुसलमान गाय खाना छोड़ दे तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।अगर मुसलमान गाय खाना छोड़ दे तो हम खूब प्रशंसा करेंगे।हिंदुओं को मुसलमानों के प्रति जो घृणा है उसका मूल कारण है उसके द्वारा गाय को खाया जाना है।अगर मुसलमान गाय खाना छोड़ दें तो हिंदू मुस्लिम का आपसी वैमनस्य काफी हद तक कम हो जाएगा।बहुत से मुसलमानों ने हमसे सम्पर्क करके कहा है कि आपका गौमाता के रक्षा हेतु चलाया जा रहा अभियान बहुत अच्छा है हमलोग इसका समर्थन करते हैं हमारे धर्म में गाय को खाना अनिवार्य नही है और हमलोग मांग करते है कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करके सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।और फैलाए जा रहे इस नेरेटीव की मुसलमान अगर गाय नही खाएगा तो हिंदुओं को बहुत घाटा होगा सरासर गलत है हिंदू गाय के व्यापार में शामिल नही है अगर कोई है भी तो वो नाराधम है।

पूज्य शंकराचार्य जी ने कहा कि अगर कोई हिंदू अगर गाय को बेचना भी चाहता है तो उसके लिए हम एक योजना शुरू कर रहे हैं जिसके अंतर्गत हम उस हिंदू से गाय को खरीदेंगे।इसके लिए हम ओएलएक्स के तर्ज पर गोएलएक्स साइट का निर्माण करेंगे।जिसके माध्यम से गाय को बेचने की ईक्षा रखने वाला हिंदू हमसे सम्पर्क करेगा और उस गाय को हम खरीद लेंगे।इस योजना में हम अकेलेई नही है गौरक्षा का पुण्य अर्जित करने का भाव रखने वाले बहुत से हिंदू हमारे साथ हैं और उनके ही आग्रह पर हम यह योजना शुरू कर रहे हैं।

उक्त जानकारी देते हुए परमधर्माधिश शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि अतिशीघ्र शंकराचार्य जी महाराज गोएलएक्स साइट का शुभारंभ करेंगे और इसके संदर्भ में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज

जरूरी खबरें