Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

करेली नगर पालिका ने की कार्रवाई : प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

Aditi News Team

Tue, Sep 8, 2026

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर नगर पालिका करेली की कार्रवाई

4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद करेली द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

नगर पालिका के अमले द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग एवं विक्रय की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 4 हजार 350 रुपये की चालानी राशि वसूल की गई।

नगर पालिका परिषद करेली द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इसके स्थान पर कपड़े, जूट अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों एवं सामग्री का उपयोग करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

करेली नगर पालिका

जरूरी खबरें