Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

गाडरवारा विद्युत समस्या को लेकर किसानों ने सौपा ज्ञापन : कठोतिया भमका के किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी कलावती ब्यारे को 11 के वी,ए जी,लाइन खराब होने के संदर्भ में ज्ञापन दिया

Aditi News Team

Thu, Sep 11, 2025

विद्युत समस्या को लेकर किसानों ने सौपा ज्ञापन

गाडरवारा । ग्राम कठोतिया भमका के किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी कलावती ब्यारे को 11 के वी,ए जी,लाइन खराब होने के संदर्भ में ज्ञापन दिया है । किसानों ने बताया कि ग्राम कठौतिया एवं भमका ग्राम की लाइन 9-10 दिन से खराब है जिसके कारण हमारी धान की फसल खराब हो रही है तापमान अधिक है खेतों का पानी सूख गया है पानी की फसल को अति आवश्यकता है अगर पानी नहीं मिला तो फसल खराब होने की कगार पर है बिजली विभाग में बात करी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है महोदय जी से निवेदन है कि हमारी लाइट को जल्दी से जल्दी ठीक कराने की कृपा करें ताकि हमारी फसल सूखने से बच सके । किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली सुधार कार्य नहीं किया गया तो सभी किसान मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी । ज्ञापन देने वालो में आशीष शर्मा, सुदामा प्रसाद कौरव, रामस्वरूप साहू, अन्नाराम विश्वकर्मा, संतोष कुमार, रघुवीर, बड़ेलाल , प्यारे लाल, सचिन कौरव आदि प्रमुख थे ।

Tags :

कठोतिया, भमका

11 के वी,ए जी,लाइन खराब होने के संदर्भ

SDM को सौंपा ज्ञापन

ग्राम कठौतिया एवं भमका ग्राम की लाइन 9-10 दिन से खराब है

जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें

जरूरी खबरें