Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

राठी वेयर में अन्नदाता हुआ ठगी का शिकार : किसानों ने अपने को ठगा महसूस किया क्योंकि गेहूं की तौल 1क्विंटल पर 1 किलो 200 ग्राम अधिक तौला जा रहा हैं

Aditi News Team

Wed, May 27, 2026

राठी वेयर में अन्नदाता हुआ ठगी का शिकार

गाडरवारा में प्रशासनिक लापरवाही के चलते गेंहू बेचना अन्नदाता को भारी पड़ा है। खरीदी केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की कमी के चलते किसानों से बिछाने के लिए तालपत्रियां ली गई थी जो कि प्रबंधन द्वारा अभी तक वापिस नही की गई है। भीषण गर्मी में अन्नदाता कतार में खड़ा अपनी बारी की बाट जोह रहा था ।जब तौल कांटे में गेहूं की तौल की गई तो किसानों ने अपने को ठगा महसूस किया क्योंकि गेहूं की तौल 1क्विंटल पर 1 किलो 200 ग्राम अधिक तौला जा रहा हैं जबकि खरीदी पंजी में प्लास्टिक बोरी में 50 किलो 200 दर्ज किया गया।प्रति क्विंटल 800 ग्राम की घपलाबाजी किसानों के साथ की गई जिससे किसानों में आक्रोश फैल रहा है।प्रशासन से किसानों की गुजारिश है राठी वेयर हाउस का मौका मुआयना कर किसानों से की गई ठगी की एवम कुप्रबंधन की जांच की जावे एवम दोषियों पर समुचित कार्यवाही की जावे । किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि राठी वेयर हाउस को खरीदी हेतु ब्लैक लिस्टेड किया जावे अन्यथा आगामी खरीदी सीजन में किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राठी वेयर हाउस गाडरवारा

जरूरी खबरें