Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गाडरवारा में RTE आवेदन निरस्त, 45 दिन से न्याय की तलाश" : नरसिंहपुर जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियो की चुप्पी से परिजन परेशान

Aditi News Team

Wed, May 20, 2026

"गाडरवारा में RTE आवेदन निरस्त, 45 दिन से न्याय की तलाश"

नरसिंहपुर जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियो की चुप्पी से परिजन परेशान

गाडरवारा।निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की उम्मीद लेकर आवेदन करने वाले परिजन अब सरकारी सिस्टम की बेरुखी से परेशान हैं। बिना किसी स्पष्ट कारण के RTE आवेदन निरस्त किए जाने के बाद परिवार पिछले डेढ़ महीने से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।

परिजनों का आरोप है कि वे लगातार लगभग 45 दिनों से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर एसडीएम कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं, आवेदन और शिकायतें दे रहे हैं, लेकिन अब तक न तो किसी अधिकारी ने ठोस जवाब दिया और न ही मामले का समाधान किया गया।

सवाल यह है कि आखिर जब RTE जैसी योजना गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए बनाई गई है, तो फिर बिना कारण आवेदन निरस्त कर अभिभावकों को भटकने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है?

हैरानी की बात यह है कि इतने दिनों बाद भी जिम्मेदार विभाग मामले पर कोई गंभीरता दिखाता नजर नहीं आ रहा। अधिकारियों की उदासीनता से परेशान परिजन अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। एक तरफ सरकार शिक्षा के अधिकार और पारदर्शिता की बात करती है, दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर अभिभावक दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर हैं।

बड़ा सवाल: आखिर RTE आवेदन किस आधार पर निरस्त किया गया? और 45 दिन बाद भी जिम्मेदार अधिकारी जवाब देने से क्यों बच रहे हैं? शिक्षा विभाग की यह चुप्पी अब कई सवाल खड़े कर रही है।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा,

गाडरवारा एसडीएम श्री मति कलावती व्यारे

जरूरी खबरें