Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, : चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

Aditi News Team

Fri, Sep 4, 2026

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, यातायात नियमों के पालन करने की दी समझाइस

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार जिला जबलपुर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से यातायात एवं थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगाकर कार्यवाही की जा रही है।

मान्नीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय जबलपुर के आदेश एवं मान्नीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जबलपुर के निर्देशानुसार चलित न्यायालय के अंतर्गत दिनांक 01-09-26 को थाना गोसलपुर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

चलित न्यायालय विशेष चैकिंग कार्यवाही मान्नीय न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती खालिदा तनवीर खान एवं श्री विशाल रिछारिया की उपस्थिति व निर्देशन में थाना प्रभारी गोसलपुर श्रीमती भावना तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई।

कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक समझाइश देते हुये दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, आटो/ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित क्षमता अनुसार सवारी बैठाने, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया।

चलित न्यायालय कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के साथ आमजन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती खालिदा तनवीर खान एवं श्री विशाल रिछारिया

सत्र न्यायाधीश जबलपुर

जरूरी खबरें