Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

गेहूं खरीदी केन्द्र में अनियमितताएं बरतने पर रोहित शर्मा निलंबित : जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि गेहूं खरीदी केन्द्र बी-पैक्स बचई करहैया खरीदी स्थल वृदांवन पंडा वेयर हाउस में

Aditi News Team

Sat, May 30, 2026

गेहूं खरीदी केन्द्र में अनियमितताएं बरतने पर रोहित शर्मा निलंबित

जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि गेहूं खरीदी केन्द्र बी-पैक्स बचई करहैया खरीदी स्थल वृदांवन पंडा वेयर हाउस नयागांव के कर्मचारी रोहित शर्मा के विरूद्ध उपार्जन कार्य में अनियमितताएं, गड़बड़ी एवं अनाधिकृत रूप से पैसे लेने की शिकायत पर समिति प्रबंधक बी-पैक्स बचई करहैया द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उक्त केन्द्र की विस्तृत जांच कार्यवाही प्रचलित है। उक्त शिकायत भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत शाखा नरसिंहपुर के पदाधिकारियों के द्वारा की थी। उक्त शिकायत की जांच 28 मई 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर और सहकारिता विस्तार अधिकारी नरसिंहपुर से कराई गई थी। जांच के दौरान उपार्जन कार्य में अनियमितताएं बरतने संबंधित तथ्य पाए जाने पर उक्त कार्यवाही की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला आपूर्ति अधिकारी नरसिंहपुर

जरूरी खबरें