Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

नरसिंहपुर जिले में स्वीकृत 36 रेत खदानों का सीमांकन का कार्य जारी : 19 रेत खदानों का हुआ सीमांकन, शेष 17 रेत खदानों का सीमांकन की कार्यवाही जारी

Aditi News Team

Sun, May 10, 2026

जिले में स्वीकृत 36 रेत खदानों का सीमांकन का कार्य जारी

19 रेत खदानों का हुआ सीमांकन, शेष 17 रेत खदानों का सीमांकन की कार्यवाही जारी

खनिज विभाग की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में स्वीकृत 36 रेत खदानों का सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी खनिज अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि जारी आदेशानुसार राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा कुल 19 रेत खदानों का सीमांकन का कार्य किया जा चुका है। शेष 17 रेत खदानों का सीमांकन का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि संयुक्त दल के द्वारा तहसील नरसिंहपुर अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया, मुर्गाखेड़ा, करहैया, तहसील करेली अंतर्गत ग्राम देवाकछार, रेवानगर, धरमपुरी, बारूरेवा, तहसील तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम घघरोला पटना, इमझिरा व हीरापुर, तहसील सांईखेड़ा अंतर्गत संसारखेड़ा-1 व संसारखेड़ा-2 और गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम अर्जुनगांव, छेनाकछार, बैरागढ़, दिघौरी, कुड़ारी, गांगई व घूरपुर स्थित कुल 19 रेत खदानों का सीमांकन किया जा चुका है। सीमांकन कार्यवाही में किसी भी रेत खदान के स्वीकृत क्षेत्र के बाहर खनिज रेत उत्खनन नहीं पाया गया है। इसके अतिरिक्त जहां कहीं भी स्वीकृत क्षेत्र के बाहर रेत खनन पाये जाने पर नियमानुसार खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति नरसिंहपुर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन

जरूरी खबरें