Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

लघु उद्योग के नाम पर तोड़े जा रहे ग्रामीणों के आवास : कांग्रेसियों ने जताया विरोध जनपद में किया धरना प्रदर्शन

Aditi News Team

Tue, Oct 14, 2025

रिपोर्टर आशीष साहू

लघु उद्योग के नाम पर तोड़े जा रहे ग्रामीणों के आवास कांग्रेसियों ने जताया विरोध जनपद में किया धरना प्रदर्शन

नरसिंहपुर। गोटेगांव विधानसभा के बगासपुर गांव में उद्योग विभाग के द्वारा लघु उद्योग के नाम पर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें लगभग 100 ग्रामीणों को पीएम आवास सुविधा का लाभ मिला हुआ है उनके आवासों को हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं जिसको लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे और जनप्रतिनिधियों से लेकर शासन प्रशासन को ज्ञापन आवेदन दिए लेकिन कही समस्याओं का समाधान नही हुआ,वहीं ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद गोटेगांव में विरोध कर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वही उनका कहना है कि 25 एकड़ में उद्योग विभाग के द्वारा निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं उसमें चार से पांच एकड़ भूमि ग्रामीणों के लिए छोड़ी जाए जिससे ग्रामीणों के आवास न टूटे और वह घर से बेघर न हो वहीं उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल से मांग की है कि ग्रामीणों की समस्याओं को समझा जाए और उन्हें भूमि आवंटित की जाए। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने शासन से मांग की है कि यदि किसी कारण बस विस्थापन की आवश्यकता हो तो पहले इन गरीब परिवारों को शासकीय पत्ता एवं आवास निर्माण की निर्धारित राशि दी जाए ताकि वे बेघर ना हो ज्ञापन में कहा कि एक और शासन जनता को आवाज देने की बात करती है वहीं दूसरी ओर उन्हीं के घर उजाड़ रही है यह द्वारा मापदंड है ग्राम बगासपुर के मकानों को ना तोड़ा जाए विस्थापन की स्थिति में आवास निर्माण हेतु शासन से आर्थिक सहायता दी जाए प्रभावित परिवारों को शासकीय पट्टा प्रदान किया जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कांग्रेसियों ने जताया विरोध जनपद में किया धरना प्रदर्शन

लघु उद्योग के नाम पर तोड़े जा रहे ग्रामीणों के

नरसिंहपुर गोटेगांव

जरूरी खबरें