Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने समय सीमा की बैठक में समीक्षा की : सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें,कलेक्टर

Aditi News Team

Fri, Oct 24, 2025

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाये। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण लेवल-1 एवं लेवल-2 पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की लगातार मॉनीटिरिंग करने के निर्देश दिये। प्रकरणों का निराकरण गुणवत्तापूर्वक समय सीमा में करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन, विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा कर रही थी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा कर योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों और निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में भावांतर योजना से पात्र कृषक हितग्राहियों को लाभांवित करने को कहा। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान संबल पंजीयन की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आयोजित बैठक में आयोगों के द्वारा प्राप्त शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये। विभागों में लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। न्यायालीन प्रकरणों एवं विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये। आयोजित बैठक में राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम की तैयारियां, पंजीयन एवं आयोजन व्यवस्था की समीक्षा की गई।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें