Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी आगमन को लेकर : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Aditi News Team

Tue, May 12, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में कार्यक्रम प्रस्तावित है

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई 2026 को नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में आगमन होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंगवानी में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बैठक में कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, हैलीपेड एवं सुरक्षा व बेरीकेटिंग व्यवस्था, काष्ट व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी एवं ब्राडिंग, प्रतिभाओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था, ग्रीन रुम, लोकार्पण व्हीआईपी भोजन व्यवस्था एवं परिचय पत्र शौचालय, फायर बिग्रेड, पेयजल एवं सम्पूर्ण साफ- सफाई व्यवस्था, मीडिया प्रबंधन, फूल माला व्यवस्था, मंच संचालन, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण इत्यादि के संचालन के संबंध में निर्देश दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश

जरूरी खबरें