Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए दिए निर्देश : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली

Aditi News Team

Tue, Jun 16, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए दिए निर्देश

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को ली। आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, मुख्य कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री अरविंद किटहा अरविंद किटहा, यातायात निरीक्षक श्रीमती ममता तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

      कलेक्टर ने बैठक में सड़क मार्गों में स्थित गड्ढों और साईड शोल्डरों का भराव किया जाए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइन बोर्ड लगाने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आयोजित बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बैहर तिराहा पर फ्लाई ओवर निर्माण हेतु प्रस्ताव और शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए सर्विस लाइन (ले-बाय) निर्माण के निर्देश दिए। जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, जिससे ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को रोका जा सके। गाडरवारा नगर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर, स्पीड लिमिट के सांकेतिक बोर्ड और सड़क के किनारे साइड सोल्डर बनाने के निर्देश दिए। नरसिंहपुर के विपतपुरा अंडरपास में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए हाईट बैरियर की ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए गए, ताकि बड़े वाहन अंडरपास में प्रवेश न कर सकें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें