Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

नरसिंहपुर के ग्राम मुंगवानी से लाड़ली बहनों पर बरसेगा सौगातों का खजाना : 13 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे राशि अंतरण।

Aditi News Team

Sat, May 9, 2026

नरसिंहपुर के ग्राम मुंगवानी से लाड़ली बहनों पर बरसेगा सौगातों का खजाना,

13 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे राशि अंतरण।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 13 मई को विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम मुंगवानी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री यहां लाड़ली बहना योजना की राशि हितग्राही महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत गजेंद्र सिंह नागेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल, हेलिपैड, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी ने कानून व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात, भोजन, पेयजल, बिजली, ग्रीन रूम, चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं तय समय-सीमा में पूरी कर ली जाएंगी।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर मुंगवानी सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है।।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें