Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

नरसिंहपुर,कलेक्टर और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में कार्यक्रम प्रस्तावित

Aditi News Team

Sun, May 10, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में कार्यक्रम प्रस्तावित

कलेक्टर और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने रविवार को संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था, हैलीपेड निर्माण एवं सुरक्षा बैरिकेडिंग, मंच एवं बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी एवं ब्रांडिंग, प्रतिभाओं का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल एवं सत्कार व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था, एम्बुलेंस व चिकित्सा व्यवस्था, ग्रीन रूम एवं वीआईपी व्यवस्था, लोकार्पण व भूमिपूजन, शौचालय एवं स्वच्छता व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, मीडिया प्रबंधन, कन्या पूजन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम की तैयारियां समय सीमा में पूर्ण की जाएं, जिससे कार्यक्रम का संचालन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से हो सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें