Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

मध्य प्रदेश किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन : बीमारी को निमंत्रण दे रहा है बसुरिया का शासकीय स्कूल

Aditi News Team

Tue, Oct 7, 2025

🔴मध्य प्रदेश किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन

🔴बीमारी को निमंत्रण दे रहा है बसुरिया का शासकीय स्कूल

मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति के अध्यक्ष लीलाधर वर्मा एवं महासचिव देवेंद्र वर्मा ने ग्राम बसुरिया के शासकीय स्कूल का दौरा किया गया जहां पर चारों तरफ गंदगी गंदगी पानी की टंकी वाटर कूलर के पास वाटर कूलर की भी कई दिनों से सफ़ाई नहीं हुई है जिससे बच्चे पानी नही पीते हैं पीने के लिए बच्चे घर से पानी लाकर पीते हैं लैट्रिन बाथरूम के गेट टूटे हुए हैं कई दिनों से सफाई नहीं हुई है ।

जब प्रिंसिपल से पूछा तो उनके द्वारा बताया गया कि यहां पर सफाई करने वाला कोई भी नहीं है जबकि ग्राम वासियों से पूछा गया तो ग्राम वासियों का कहना था कि पहले सफाई कर्मी था लेकिन बीच में न जाने क्या हुआ कि सफाई कर्मी को स्कूल प्रबंधन नहीं रख रहा है। एक तरफ तो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर मैडम के दिशा निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया था दूसरी तरफ देखा जाए तो स्कूल के चारों तरफ स्कूल के अंदर भी गंदगी गंदगी फैली हुई है कई दिनों से सफ़ाई नहीं हुई है ।

और जब प्रिंसिपल से सुबह के समय क्लास लगाने के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि कमरा कम होने के कारण पहली से आठवीं तक सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक और नवमी से 12वीं तक 12:00 बजे से क्लास लगाई जा रही है जबकि ठंड आने वाली है कई बच्चे शिक्षक बाहर से आते ऐसे में शिक्षा अधिकारी का आदेश सुबह से क्लास संचालित करना अव्यावहारिक है।

किसान सभा द्वारा ज्ञापन देते हुए बताया गया की 15 दिवस में स्कूल के आसपास की साफ सफाई और सभी समस्याओं को समाधान नहीं किया जाता तो आने वाले समय में आंदोलन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे इसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी बच्चों द्वारा बताया गया कि पीने के पानी में तक बदबू आती है।

लैट्रिन बाथरूम के नल कई दिनों से बंद डले हुए है,लैट्रिन बाथरूम में गंदगी ही गंदगी है और मच्छर बहुत अधिक हैं बच्चों द्वारा बताया गया कि आये दिन सांप कक्षा में आ जाते हैं ।

प्रिंसिपल द्वारा बताया गया कि जिला अधिकारी के दिशा निर्देश पर ही सुबह से पहली से आठवीं तक की क्लास लगाई जा रही हैं मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा गाडरवारा तहसील के शासकीय हाई स्कूल आंगनबाड़ी राशन दुकान का दौरा किया जाएगा।

Tags :

बीमारी को निमंत्रण दे रहा है बसुरिया का शासकीय स्कूल

मध्य प्रदेश किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें