Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

हरियाणा पुलिस में दो हाई-प्रोफाइल आत्महत्याओं से मचा हड़कंप : IPS पूरन कुमार के सुसाइड नोट के जवाब मे ASI का वीडियो बयान हुआ वायरल

Aditi News Team

Wed, Oct 15, 2025

हरियाणा पुलिस में दो हाई-प्रोफाइल आत्महत्याओं से मचा हड़कंप.. IPS पूरन कुमार के सुसाइड नोट के जवाब मे ASI का वीडियो बयान हुआ वायरल

हरियाणा पुलिस इन दिनों हाई प्रोफाइल दो सनसनीखेज आत्महत्याओं से हिल गई है। महज एक हफ्ते के भीतर आईपीएस अधिकारी और एएसआई की मौत ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

पहला मामला 7 अक्टूबर का है, जब आईपीएस वाई पूरन कुमार ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। अपने नोट में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों पर जातिगत उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद पूरे राज्य में बवाल मच गया था।

अब, रोहतक के एएसआई संदीप कुमार ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड वीडियो जारी कर मामले को नई दिशा दे दी है। संदीप ने वीडियो और अपने सुसाइड नोट में पूरन कुमार पर ही “भ्रष्टाचार और जातिवाद फैलाने” का आरोप लगाया है।

दोनों ही मामलों में एक समानता यह है कि दोनों ने अपनी मौत से पहले सुसाइड नोट छोड़ा, लेकिन दोनों के संदेशों ने सिस्टम के भीतर की सच्चाई को दो विपरीत दिशाओं में मोड़ दिया है।

पुलिस विभाग इन दोनों आत्महत्याओं को लेकर गहराई से जांच कर रहा है। फिलहाल विभागीय और न्यायिक जांच दोनों ही स्तरों पर इन घटनाओं की पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों का कहना है, दोनों मामलों ने न केवल विभाग की छवि पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पुलिस बल के भीतर बढ़ते तनाव, गुटबाज़ी और कार्यसंस्कृति पर भी गहरा सवाल छोड़ दिया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

IPS पूरन कुमार के सुसाइड नोट के जवाब मे ASI का वीडियो बयान हुआ वायरल

हरियाणा पुलिस में दो हाई-प्रोफाइल आत्महत्याओं से मचा हड़कंप

जरूरी खबरें