Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

अपर मुख्य सचिव ने नरसिंहपुर जिला चिकित्सालय औचक निरीक्षण किया : अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आज शनिवार को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर का

Aditi News Team

Sat, May 30, 2026

अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने जिला चिकित्सालय औचक निरीक्षण किया

अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आज शनिवार को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. राहुल नेमा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.सी. चौरसिया, डॉ. जी.पी. भनारिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अपर मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने अस्पताल में पेयजल, कूलर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्थाएं देखी। स्टोर रूम मदर रेस्ट रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण कर ओपीडी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जांच सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने मेटनिटी वार्ड, ब्लड बैंक एवं ओएसटी केंद्र सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों से स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला चिकित्सालय में मरीजों का बेहतर उपचार कराना सुनिश्चित करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा

जरूरी खबरें