Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

पंचकल्याणक महोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह : गजरथ पंचकल्याणक महोत्सव के साथ नगर में चल रहा भव्य मेला, प्रतिदिन हो रहे धार्मिक आयोजन

Aditi News Team

Sun, Dec 14, 2025

रिपोर्टर राधा बल्लभ पांडे

पंचकल्याणक महोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह

तेंदूखेड़ा में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ

गजरथ पंचकल्याणक महोत्सव के साथ नगर में चल रहा भव्य मेला, प्रतिदिन हो रहे धार्मिक आयोजन

शुभम पाण्डेय, तेंदूखेड़ा। नगर के मध्य नव-निर्मित श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ जिनालय में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन पूरे धार्मिक उल्लास के साथ किया जा रहा है। अयोध्यापुरी कलश गार्डन के सामने यह आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन पट्टाचार्य चर्याशिरोमणी 108 श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ एवं मुनि संघ श्रमण श्री 108 सुव्रत सागर जी, अनुत्तर सागर जी, प्रणेय सागर जी, प्रणव सागर जी, सर्वार्थ सागर जी, साम्य सागर जी, संजयंत सागर जी, यशोधर सागर जी, योग्य सागर जी, यतींद्र सागर जी, यत्न सागर जी, निर्ग्रन्थ सागर जी, निसंग सागर जी, निर्विकल्प सागर जी, जितेंद्र सागर जी, सुभग सागर जी, सिद्धार्थ सागर जी, सहर्ष सागर जी, सत्यार्थ सागर जी, सार्थक सागर जी, सार्थ सागर जी, समकित सागर जी, सम्यक सागर जी, नियोग सागर जी, अनुयोग सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिष्ठाचार्य पं. सनत कुमार, विनोद कुमार, रजवांस एवं सहप्रतिष्ठाचार्य पं. कमल कुमार शास्त्री तेंदूखेड़ा, पं. प्रवेन्द्र जैन हैं।

पंचकल्याणक महोत्सव के चतुर्थ दिवस 14 दिसंबर को मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री) आयोजन स्थल पर पहुंचे एवं महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 11 दिसम्बर को महान् व्यक्तित्व के प्रच्छन्न संस्कार एवं गर्भकल्याणक का पूर्व स्वरूप, 12 दिसम्बर को विकासोन्मुख सीप का मोती विषय के अंतर्गत गर्भकल्याणक का उत्तरार्द्ध काल, 13 दिसम्बर को मोक्ष के महानायक का जीवनोद्भव (जन्मकल्याणक), 14 दिसम्बर को कर्मक्षय हेतु संयम पथ गमन (तपकल्याणक), 15 दिसम्बर को ज्ञानोदय, लोकालोक दर्शन एवं आत्मस्थ अवस्था (ज्ञान कल्याणक) तथा 16 दिसम्बर को कर्मों का अभाव एवं जन्म-मरण से मुक्ति का प्रतीक मोक्ष कल्याणक (निर्वाण) भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन प्रभात फेरी, शांतिधारा, विशेष पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रवचन तथा सामूहिक आरती का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर भव्य मेला सजा हुआ है, जहाँ नगर और आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं। मेले में बड़े-छोटे बहुत प्रकार के झूले लगे हैं, ब्रेक डांस झूला, नाव जुला झूला और पालकी झूला खास आकर्षण बने हुए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से कई झूले लगाए गए हैं, जिनका वे खूब आनंद ले रहे हैं साथ ही विभिन्न प्रकार की 50 से अधिक दुकानें मेला स्थल पर लगी हुई हैं। नगर के मुख्य मार्गों को आकर्षक स्वागत-द्वार, धार्मिक झांकियों और फूलों की सजावट से सजाया गया है, जिससे पूरा नगर आध्यात्मिक और उत्सवी रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। 11 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस पावन धार्मिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनकर पुण्यलाभ अर्जित करें। इस आयोजन के चलते नगर में धार्मिक, आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गजरथ पंचकल्याणक महोत्सव

नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा

जरूरी खबरें