Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र से शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला : मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखने की लत के चलते 14 वर्षीय किशोर ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

Aditi News Team

Thu, Oct 16, 2025

कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र से एक अत्यंत शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में देखने की लत के चलते दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोर पर, पड़ोस में रहने वाली मात्र पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित बच्ची की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है।इस जघन्य कृत्य के कारण उसके नाज़ुक अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कानपुर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी छात्र को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। "बच्चे के ऊपर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसको पकड़ लिया गया है," जॉइंट सीपी ने जानकारी दी।

आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है कानपुर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार की जुबानी पूरी कहानी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उत्तरप्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर

जरूरी खबरें