Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

बरगी पुलिस का जुआ के फड़ पर छापा, 6 जुआड़ी गिरफ्तार : 7 हजार 840 रूपये एवं 3 दुपहिया वाहन जप्त

Aditi News Team

Mon, Oct 13, 2025

बरगी पुलिस का जुआ के फड़ पर छापा, 6 जुआड़ी गिरफ्तार

7 हजार 840 रूपये एवं 3 दुपहिया वाहन जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में बरगी की टीम द्वारा 6 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 7 हजार 840 रूपये एवं 3 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी बरगी श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि दिनांक 11-10-25 की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि चौकी बरगी नगर अंतर्गत राजाराम डुंगरिया रोड़ ग्राम बरबटी में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, राजाराम डुंगरिया मोड़ पर खम्बे की लाईट के उजाले मे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयो की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने अपने नाम क्रमशः रविराज तिवारी उर्फ विक्की तिवारी निवासी हनुमान मंदिर के पास बरगी, राजू ठाकुर निवासी मनकेड़ी, बंटू पटैल निवासी पड़रिया बरगी, प्रेमलाल पटेल निवासी बरबटी, सुमरत यादव निवासी सोहड़, सरजू मसराम निवासी राजाराम डुंगरिया बताये। जुआड़ियों के पास तथा फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 7 हजार 840 रूपये तथा घटनास्थल से एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसएन 4073, मोटर सायकल पेशन प्रो क्रमंाक एमपी 20 एमक्यू, होण्डा साईन क्रमांक एमपी 20 एमएच 2542 जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों के पकड़ने में चौकी प्रभारी बरगीनगर उप निरीक्षक सरिता पटैल, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र उइके, आरक्षक सतवन, मयंक, दुर्गेश, सत्येन्द्र, मंगल, मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस ने पकड़ा जुआ

जरूरी खबरें