Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : थाना डोगरगाँव पुलिस की गिरफ्त में 6 जुआड़ी, 52 ताश पत्ते, 20300 रूपये नगद जप्त

Aditi News Team

Fri, May 15, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

• निभौरा के जंगल में छिपकर जुआड़ी ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर खेल रहे थे जुआ।

• थाना डोगरगाँव पुलिस की गिरफ्त में 6 जुआड़ी, 52 ताश पत्ते, 20300 रूपये नगद जप्त।

• जुआड़ियों से 2 मोबाईल एवं तीन दो पहिया वाहन जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिले में सतत अभियान चलाया जा रहा है।

दिनांक 14.05.2026 को थाना डोगरगाँव पुलिस को निभौरा के जंगल में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा के नेतृत्व में थाना डोगरगाँव पुलिस द्वारा ग्राम निभौरा के जंगल स्थित झोरे में दबिश दी गई। मौके पर कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों की सहायता से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया तथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

*थाना डोगरगाँव अंतर्गत जुआ खेलते हुए 6 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया :*

• *आरोपी :* गोरेलाल सेन, निवासी परसवाड़ा, थाना ठेमी, इरशाद अली निवासी गाडरवारा, महेश चैकसे निवासी कपरगाँव, थाना करेली, कोमल कौरव निवासी खड़ई, थाना डोगरगाँव, अभिषेक कौरव निवासी शाहपुर, थाना करेली, विष्णु पटेल निवासी घाटपिडरई।

• *जप्ती :* 52 ताश पत्ते, 20300 रूपये नगद, 2 मोबाईल, तीन दो पहिया वाहन जप्त।

• *बैधानिक कार्यवाही :* सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी डोगरगाँव, उप निरीक्षक प्रकाश पाठक, उनि बबीता पहाड़े सउनि शिशुपाल चौधरी, प्रधान आरक्षक आकेश तिवारी, आरक्षक सोबरन ठाकुर, आरक्षक प्रतीक जाटव एवं महिला आरक्षक गिनी तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें