Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

निःशुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लास का हुआ शुभारंभ : 10वीं और 12वीं की छात्राएं ले सकती निशुल्क प्रवेश

Aditi News Team

Thu, Sep 18, 2025

निःशुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लास का हुआ शुभारंभ।

10वीं और 12वीं की छात्राएं ले सकती निशुल्क प्रवेश।

गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति को सेवा कार्य करते हुए 15 वर्ष पूर्ण हो चुके है। संस्था अपने नए नए सेवा कार्यों के लिए अपना एक अलग ही मुकाम बनाए हुए है इसी क्रम में विगत दिवस निःशुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लास की सेवा प्रारंभ की गई।

समिति संरक्षक कुशलेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य राजेश बरसैंया,संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया की उपस्थिति में निशुल्क अंग्रेजी कोचिंग क्लास का शुभारंभ ग्लोबल टच एकेडमी में किया गया। समिति की शिक्षा इकाई प्रमुख नवीन चौबे के मार्गदर्शन में यह कोचिंग क्लास संचालित होगी। जिसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली शासकीय स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राएं निःशुल्क प्रवेश ले सकती है। इस कोचिंग क्लास दो बैच में चलाई जाएगी। जिसमें अभिभावकों की स्वीकृति के साथ साथ आधार कार्ड,राशन कार्ड, मार्कशीट एवं एक फोटो जमाकर इस कोचिंग में निःशुल्क प्रवेश लिया जा सकता है। इस अवसर पर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Gadarwara

10वीं और 12वीं की छात्राएं ले सकती निशुल्क प्रवेश।

जरूरी खबरें