Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: वरिष्ठ पत्रकार दीपक सुरजन को दी श्रद्धांजलि

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
वरिष्ठ पत्रकार दीपक सुरजन को दी श्रद्धांजलि तेंदूखेड़ा, देशबंधु। विगत दिवस देशबंधु के जबलपुर संस्करण के प्रधान संपादक श्री दीपक सुरजन जी का बीमारी के चलते निधन हो गया। तहसील प्रेस क्लब तेंदूखेड़ा द्वारा अध्यक्ष राधाबल्लभ पांडे ने श्री दीपक सुरजन जी को श्रद्धांजलि एवं भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री सुरजन जी का निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति है। तहसील प्रेस क्लब तेंदूखेड़ा द्वारा जिले के एक मात्र पत्रकार भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में 19 नबम्वर सन् 1998 मे श्री सुरजन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही थी। एवं श्री सुरजन जी ने रचनात्मक एवं सृजनात्मकता की पत्रकारिता को महत्व दिया जो अतुल्यनीय एवं अविस्मरणीय है। तहसील प्रेस क्लब से संबंधित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकारों ने भी दीपक सुरजन जी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें