Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: नरसिंहपुर, जिला टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Dec 20, 2022
जिला टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न नरसिंहपुर।कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में मीजल्स रूबेला उन्मूलन एवं आईपीवी का तृतीय डोज एक जनवरी 2023 से प्रारंभ होने के संबंध में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डब्ल्यूएचओ के कंसल्टेंट द्वारा मीजल्स रूबेला उन्मूलन एवं आईपीवी तृतीय डोज से संबंधित जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। नरसिंहपुर जिले का मीजल्स रूबेला- 1 कव्हरेज 78 प्रतिशत एवं मीजल्स रूबेला- 2 कव्हरेज 67 प्रतिशत रहा। जिले का एमआर सर्विलेंस संतोषजनक पाया गया एवं मीजल्स का कोई भी आऊटब्रेक नहीं हुआ।   बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना द्वारा बीएमओ एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयु अनुसार छूटे हुए बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका लगवाते हुए शतप्रतिशत टीकाकरण करवाया जाये।

Tags :

जरूरी खबरें