Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,कलेक्टर द्वारा चौगान किला का भ्रमण, ग्रामीणों से के चर्चा

Aditi News Team

Fri, Feb 11, 2022

नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सघन वन के बीच ऊंचे पहाड़ पर बने चौगान के किले का शुक्रवार को भ्रमण किया। सिंह ने तालाब, मंदिर, महल, किला आदि के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर्यटन की संभावनाओं पर विचार किया और विकास कार्य कराने में एनटीपीसी का सहयोग लेने की बात कही।

         भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, डीएफओ पीडी गेब्रियल, एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, अन्य अधिकारी और मैदानी अमला मौजूद था।

         यहां कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्यायें जानी। उन्होंने लघु वनोपज आचार की गुठली/ चिरोंजी आदि के विक्रय के संबंध में बात की। ग्रामीणों ने चौगान किला पर गौड़ी रीतिरिवाज से भजन- पूजन करने के लिए भवन बनवाने, प्रकाश व्यवस्था कराने, बर्तन आदि दिलाने, प्रेमपुर के ग्रामवासियों को पेयजल की उपलब्धता के लिए पाइप लाइन लगवाने आदि के लिए कलेक्टर को आवेदन दिये। इस संबंध में कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

         उल्लेखनीय है कि कभी राजगौड़ वंश की समृद्धि और वैभव का प्रतीक रहे इस चौरागढ़/ चौगान के किले के अब भग्नावशेष दिखते हैं। इतिहास के मुताबिक चौदहवीं शताब्दी के अंतिम वर्षो में गढ़ा कटंगा में राजगौड़ वंश की नींव डाली गई। इसी राजवंश के प्रसिद्ध शासक संग्राम शाह 1400- 1541 ईस्वी ने 52 गढ़ स्थापित कर अपने साम्राज्य को सुदृढ़ बनाया था। नरसिंहपुर जिले में चौरागढ़ या चौगान किला का निर्माण भी उन्होंने ही कराया था, जो रानी दुर्गावती के पुत्र वीरनारायण की वीरता का मूक साक्षी है। कहा जाता है कि यह किला राजगौड़ों के 52 गढ़ों का कोषालय था। जिसकी वजह से दुश्मन राजाओं की नजर इस पर रहती थी।

Tags :

जरूरी खबरें