Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: गाडरवारा, स्थानीय लोगो द्वारा रेत परिवहन को लेकर दिया आवेदन 

Aditi News Team

Thu, Jan 12, 2023
स्थानीय लोगो द्वारा रेत परिवहन को लेकर दिया आवेदन गाडरवारा। तहसील में शक्कर नदी में चल रही बगदरा रेत खदान को लेकर स्थानीय लोगो ने अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा को आवेदन दिया गया जिसमें ग्रामीणों ने रेत का परिवहन कर रहे वाहनों से प्रधानमंत्री सड़क की स्तिथि बदहाल हो रही हैं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सड़क किनारे स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित होने से रेत का परिवहन कर रहे वाहनों से धूल उड़ती है जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है एवं ग्रामीणों द्वारा आवेदन में उल्लेख किया गया है कि रेत ठेकेदार कंपनी रेत का अवैध परिवहन करवा रही है जिससे ओवरलोड वाहन निकलते हैं वाहनों का ओवरलोड होने से सड़क में काफी गहरे गड्ढे बन गए हैं उन गड्ढों से रोड पर एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ रहा है एवं रेत का परिवहन कर रहे वाहन ग्राम के बीचो बीच से निकलते हैं जिससे कि एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से मांग की है कि ग्राम बगोदरा में शक्कर नदी से रेत का कारोबार कर रही कंपनी के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए अगर कंपनी पर उचित कार्यवाही नहीं की जाती तो ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेंगे आवेदन देने के लिए ग्राम चामचोन ,संगाई ,बगदरा के ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें