Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में कौशल विकास प्रदर्शनी आयोजित

Aditi News Team

Sat, Jul 15, 2023
बीटीआई स्कूल में कौशल विकास प्रदर्शनी आयोजित गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय बालक उ मा विद्यालय (बी टी आई) में शासन के निर्देशानुसार विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में संचालित नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ट्रेड सूचना प्रौद्यौगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर में स्किल एक्सपो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्राचार्य जयमोहन शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय के दोनों ट्रेड्स के छात्रों ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों विनोद कुमार तिवारी एवं अंशुमान दुबे के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में अपनी अपनी ट्रेड्स की विषयवस्तु से संबंधित मॉडल्स, चार्ट्स, एवं लघुनाटीकाओं का प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रतापनारायण ने मुख्य निरीक्षक के रूप में प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा से छात्रों को रोजगार के अवसर मिल रहे है। व्यावसायिक शिक्षा छात्रों के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में कदम संस्था प्रमुख अजय खत्री, प्राचार्य आरती पाठक, आदर्श उमावि प्राचार्य के के वर्मा, आमगाँव उमावि प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे जी , कन्या नवीन उमावि प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंत मे जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें