Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

: गाडरवारा,एमपीईबी कॉलोनी श्री हनुमान मंदिर में श्री सुंदरकांड का सफल आयोजन संपन्न

Aditi News Team

Wed, Mar 30, 2022
गाडरवारा।गत दिवस दिनांक 29 मार्च 2022 को हनुमान मंदिर में श्री सुंदरकांड का संगीतमय आयोजन सफल रहा ।जिसमें संकट मोचन हनुमान दद्दा को भोग प्रसादी राजेंद्र कुमार खैमरिया ,के द्वारा अर्पित की गई एवं अगले मंगलवार दिनांक 5 अप्रैल 2022 को मनीष कुमार विश्वकर्मा द्वारा अर्पित की जावेगी । मंदिर समिति दोनों परिवारों के स्वस्थ सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करती है! हरदयाल विश्वकर्मा (हारमोनियम मास्टर )द्वारा श्री हनुमान मंदिर में 79 वा जन्मदिन पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ 29 मार्च 2022 को मनाया गया ।सुंदरकांड के बाद प्रहलाद द्विवेदी द्वारा पुष्पाहार एवं तिलक लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं शुभ आशीष प्रदान किया !इसी तरह राघवेंद्र भार्गव( पुजारी जी) एवं कॉलोनी के अध्यक्ष राधेश्याम सराठे, दंगल मास्साब भागवेंद्र ममार के साथ-साथ सभी उपस्थित सभी कॉलोनी वासियों द्वारा अक्षत एवं पुष्पों से गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्रों द्वारा हरदयाल विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उन्हें शतायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की!

Tags :

जरूरी खबरें