: गाडरवारा, स्कूल में छात्र छात्राओं का किया स्वास्थ परीक्षण
Fri, Oct 21, 2022
स्कूल में छात्र छात्राओं का किया स्वास्थ परीक्षणगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम केंकरा की शासकीय प्राथमिक शाला मे छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर नीरज गुप्ता द्वारा किया गया । इस अवसर पर संस्था प्रधान डी एस साहू एवं शाला के बच्चे उपस्थित रहे।
: जिला स्तरीय शालेय हेंडवाल प्रतियोगिता 17 अक्टूबर को
Sun, Oct 16, 2022
जिला स्तरीय शालेय हेंडवाल प्रतियोगिता 17 अक्टूबर कोगाडरवारा। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर 2022-23 के अनुसार 17 अक्टूबर दिन सोमवार को जिला स्तरीय बालक/बालिका हेंडवाल प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी के बाल भारती पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। तत्संबंध में प्रतियोगिता के संयोजक बीटीआई प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय हेंडवाल प्रतियोगिता में 14 एवं 17 आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन की दृष्टि से जिला शिक्षा अधिकारी सुंदरलाल धुर्वे ने विभिन्न समितियों का गठन किया है।