Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

: मंत्री सिलावट ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर मरीज़ों के परिजनों का बढ़ाया हौसला<br>डॉक्टर नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ़ को उनकी सेवा के लिए मध्य प्रदेश सरकार की तरफ़ से जताया आभार

Aditi News Team

Sun, May 2, 2021

                 जल संसाधन एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने आज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल  पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने वहाँ भर्ती मरीज़ों के परिजनों से भेंट की और उन्हें ढाढ़स बँधाया। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज़ जल्दी ही स्वस्थ होकर अपने घरों में लौटेंगे। मंत्री श्री सिलावट ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ़ से भी भेंट की और उनके द्वारा की जा रही मानव सेवा के लिए उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तरफ़ से आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन काल में हम सभी के प्रयासों से कोरोना की विभीषिका को कम करने में सफल होंगे। मंत्री श्री सिलावट ने अस्पताल परिसर में लायंस क्लब के सहयोग से मरीज़ों के परिजनों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था का भी शुभारंभ किया।

Tags :

जरूरी खबरें