Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: बालाघाट खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति अभियान,लालबर्रा की दुकानों में की गई कार्यवाही

Aditi News Team

Thu, Nov 19, 2020

खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले के लालबर्रा तहसील में 18 नवंबर 2020 को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान शारदा होटल, गुजराती स्वीट्स, जैन डेरी एवं जेके इंटरप्राइजेज में जांच कर खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किये गये। इस कार्यवाही के दौरान शारदा होटल से 1845 रुपए मूल्य की कोल्ड ड्रिंक्स आउटडेटेड पाए जाने पर नष्ट करायी गई। जबकि गुजरात स्वीट से 18 नमूने मैजिक बॉक्स में जांच किए। इसी प्रकार जैन डेयरी से 10 नमूने मैजिक बॉक्स से जांच किए गए एवं दो नमूने जांच हेतु भोपाल के लिए गए भेजे गये। अरिहंत ट्रेडर्स से 755 रुपये मूल्य की आउटडेटेड चॉकलेट पाए जाने पर मौके पर नष्टी करण की कार्यवाही की गई। इस प्रकार लालबर्रा से कुल 40 नमूने जांच के हेतु लिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें