Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: जबलपुर स्ट्रेचर न होने के करण घायल महिला को कंधे पर लेकर दौड़ पड़े ASI

Aditi News Team

Thu, Nov 19, 2020

जबलपुर के चरगवा थाने के अंतर्गत मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने के बाद 30-35 खेतिहर मजदूर जख्मी हो गए हैं। सभी मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया है। यह हादसा चरगवां इलाके में हुआ है। घायलों की स्थिति अब अस्पताल में ठीक है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।दरअसल, सभी मजदूर कोहला से शाहपुरा मटर तोड़ने जा रहे थे। इसी बीच घुघरी के पास मालवाहक मिनी ट्रक पलट गया। मिनी ट्रक में सवार करीब 30 से 35 मजदूर बुरी तरह घायल हो गएष सभी घायलों को स्थानीय लोगों और चरगवां थाना पुलिस ने मेडिकल अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल किसी भी मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने या खतरे में होने की कोई खबर नहीं है।वहीं गाड़ी का मालिक मल्लू राय है। दुर्घटना होते ही ड्राइवर के साथ मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन की कलई भी खुल गई है। अस्पताल में घायल लोगों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं थे। ऐसे में कुछ पुलिस अफसर और पुलिसकर्मियों ने खुद ही मजदूरों को कंधे पर लाद कर अस्पताल में पहुंचाया है।

Tags :

जरूरी खबरें