Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: गाडरवारा में कोविड- 19 के संक्रमण की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने निकाली रैली

Aditi News Team

Tue, Mar 16, 2021

गाडरवारा। कोविड- 19/ कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए गाडरवारा में जनजागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली एसडीएम श्री राजेन्द्र पटैल की अगुवाई में नगर पालिका कार्यालय से पानी की टंकी पलोटन गंज होते हुए तहसील कार्यालय से नगर पालिका कार्यालय तक निकाली गई।
   इस दौरान लोगों को दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने एवं गोले बनाकर लोगों में शारीरिक दूरी बनाये रखने, काउंटर के सामने रस्सी लगाने, स्वयं मास्क लगाने और दुकान में आने वाले ग्राहकों द्वारा मास्क लगाया जाना सुनिश्चित करने की समझाइश दुकानदारों और आम नागरिकों को दी गई। लोगों से आग्रह किया गया कि वे कोरोना की रोकथाम के लिए शासन की निर्धारित गाइड लाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
   उल्लेखनीय है कि कोविड- 19 संक्रमण में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा नवीन दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
   जनजागरूकता रैली में एसडीएम के साथ तहसीलदार श्री राजेश मरावी, उपयंत्री श्री विशाल राठौर और राजस्व विभाग एवं नगर पालिका का अमला मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें