Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा,शिक्षक कर रहे घर घर सर्वे

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

गाडरवारा। कोरोना संक्रमण के दौर में बचाव हेतु वेक्सीन न लगवाने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के ग्रामवासियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु क्षेत्र के शासकीय शिक्षक ग्रामो में घर घर जाकर सर्वे कर रहे है। विदित हो की जिला कलेक्टर द्वारा 18 मई की बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए आदेश के बाद से ही शिक्षको ने सर्वे शुरू कर दिया था। सर्वे के दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं घर घर जाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो से वेक्सीन लगी या नही की जानकारी एकत्रित कर रहे है एवं वेक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित भी कर रहे है। सर्वे के दौरान एक महत्वपूर्ण बात ये निकल कर सामने आई है की ग्रामीण क्षेत्रो में वेक्सीन लगवाने वाले लोगो की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम है एवं कही कही ग्रामीण शिक्षको को जानकारी देने से भी बच रहे है।ग्राम सांगई में सर्वे करते हुए माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने ग्रामीणों को बताया की कोरोना से बचाव हेतु मास्क एवं वेक्सीन लगवाना अत्यंत जरूरी है किसी भी प्रकार की अफवाहों में न आते हुए आप सभी वेक्सीन लगवाएँ एवं अपने परिचितों से भी वेक्सीन लगवाने हेतु कहें। उल्लेखनीय है की सर्वे के उपरांत शिक्षको को सर्वे के प्रपत्र अपने अपने संकूलो एवं जनशिक्षकों के पास जमा करना है फिर ब्लॉक से समस्त आंकड़े जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजे जाएंगे

Tags :

जरूरी खबरें