Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा,विशेष सत्र के तहत टीकाकरण आयोजित

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

गाडरवारा।बीते शुक्रवार को शासन के आदेशानुसार जिले में कोविड टीकाकरण हेतु विशेष सत्र का आयोजन कर लोगो को वेक्सीन लगाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नगर गाडरवारा के सुखदेव भवन मे 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों एवं न्यायालय परिसर सहित उत्कृष्ट स्कूल साईंखेड़ा ग्राम गरधा, बेलखेड़ी, पिटरास, केंकरा, पलेरा, ढाना, चारगांव, चोरबरहटा, टिकटोली, बन्देसुर एवं सालीचौका में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविशील्ड वेक्सीन के डोज लगाए गए। टीकाकरण की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु ग्राम केंकरा में तहसीलदार राजेश मरावी, जनपद सीईओ संतोष मांडलिक , बीएमओ डॉ जगदीश वर्मा, नरेश मेहरा एवं ग्राम चोर बरहटा में नायब तहसीलदार विनोद साहू , बीएमओ अनिल पटेल सहित अन्य ने निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को वेक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया।

Tags :

जरूरी खबरें