Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा,दिव्यांग शिक्षक ने जीती कोरोना से जंग

Aditi News Team

Fri, May 14, 2021

गाडरवारा। कहते है यदि इरादे बुलंद हों तो हर मुश्किल से निपटा जा सकता है । कुछ ऐसा ही कर दिखाया है दिव्यांग शिक्षक रामलाल चौधरी ने। बीते दिनों पैर से दिव्यांग स्थानीय पंचवटी कॉलोनी निवासी एवं समीपी ग्राम खिरिया में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक एवं कवि रामलाल चौधरी कोरोना से संक्रमित हो गए थे । उन्हें सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार भी था एवं ऑक्सीजन लेवल गिरकर 80 तक आ गया था। उनकी स्तिथि बिगड़ती देख उनके भाई माध्यमिक शिक्षक मदन गोपाल चौधरी ने उन्हें नरसिंहपुर में डॉ पराड़कर को दिखाया एवं जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया था जहां एक सप्ताह इलाज कराकर अपने दृढ़ हौसले के बलबूते रामलाल चौधरी कोरोना से जंग जीतकर एकदम स्वस्थ होकर घर आ गए। रामलाल चौधरी ने बताया की मुसीबत कितनी भी बड़ी क्यो न हो व्यक्ति को हिम्मत नही हारना चाहिए बल्कि मुसीबत का डटकर सामना करना चाहिए एवं आत्मविश्वास को बनाये रखना चाहिए। उल्लेखनीय है की एक ओर जहां कोरोना संक्रमण से अनेक लोग अपनी जान गवां चुके है वही एक दिव्यांग शिक्षक का अपने बुलंद इरादों से कोरोना से जंग जीतना अन्य कोरोना संक्रमितों के लिए एक अच्छा सकारात्मक प्रेरणादायी संदेश है।

Tags :

जरूरी खबरें