Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

: कटनी,मास्क ना पहनने पर 207 व्यक्तियों पर लगी पेनेल्टी

Aditi News Team

Fri, Mar 19, 2021

कटनी। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में बिना मास्क के लगाये घूम रहे लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि गतदिवस कलेक्टर द्वारा धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये थे। जिसमें जिले में मास्क के उपयोग को अनिवार्य किया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर निगम आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे के नेतृत्व में नगर में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिये प्रभावी कार्यवाही निगम अमले द्वारा की गई।
   अतिक्रमण निरीक्षक ने बताया कि कॉविड-19 संकमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु निगम के गठित दल द्वारा विगत दिवस नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। गतदिवस दल द्वारा किये गये भ्रमण दौरान सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग न करने व कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले 207 लागों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की गई है। जिसमें संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करते हुये दल द्वारा 20 हजार 700 रूपये की जुर्माना राशि भी वसूली गई है।
इसके साथ ही निगम के गठित दस्ते द्वारा अतिक्रमण वाहन तथा निगम के कचरा संग्रहरण वाहनों में लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर के मुख्य मार्गों चौराहों का भ्रमण कर कोविड-19 के संकमण के प्रसार पर नियंत्रण हेतु विभिन्न आवश्यक सावधानियों को बरतने संबंधी उदघोषणा भी सतत् रुप से की जा रही है। वहीं सार्वजनिक स्थलों में मारक का उपयोग न करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही भी जारी है।
   निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने नागरिकों से कोविड-19 के नियमों का पालन कर सार्वजनिक स्थलों में मास्क का उपयोग करने तथा आपस में दो गज की दूरी बनाये रखने, साबुन से बार-बार हाथों को धुलने तथा सेनेटाईजर का सतत उपयोग करने की अपील की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें