Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: ग्वालियर। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिरोल पहाड़ी पर अटल पार्क के लिये तैयार नक्शे का किया अवलोकन

Aditi News Team

Mon, Feb 8, 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटल पार्क के लिए प्रस्तावित किए गए नक्शे का आज सिरोल पहाड़ी पर जाकर अवलोकन किया। साथ ही प्रस्तावित सिरोल के सर्वे नं. 3 व 4 रकबा 14.744 हैक्टेयर की जानकारी राजस्व अधिकारियों से प्राप्त की। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती शिवानी पाण्डेय ने नक्शा का अवलोकन कराते हुए बताया कि प्रदर्शित भूमि सिरोल के ही सर्वे नम्बरों की है।
        मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान कहा कि सिरोल पहाड़िया पर नक्शा में प्रदर्शित की गई भूमि का आगे ग्वालियर आने पर पुन: अवलोकन करेंगे। साथ ही अटल पार्क के लिये प्रस्तावित स्थल की भूमि का भी निरीक्षण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने राजस्व अधिकारियों से प्रस्तावित भूमि के लिये रास्ता की भी जानकारी ली। साथ ही कहा कि अन्य गतिविधियों को आगामी निरीक्षण के दौरान फायनल किया जायेगा।
        इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, उद्यानिकी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, कमिश्नर आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें